देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का केंद्र सरकार पर ‘वोट काटने की साजिश’ का आरोप, कहा- अधिकारियों का ट्रांसफर षड्यंत्र का हिस्सा

दिल्ली विधानसभा चुनाव पास आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरीके से एक्टिव हो गई है और अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है. इसी बीच मंगलवार (26 नवंबर) को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा (BJP) आम आदमी पार्टी का वोट काटने की साजिश कर रही है.

अधिकारियों को वोट काटने का आदेश दिया गया

आतिशी ने कहा कि BJP की केंद्र सरकार दिल्ली में गलत तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है. वह अफसरों पर दबाव बनाकर दिल्ली वालों के वोट काटने की तैयारी कर रही है. केंद्र सरकार दिल्ली वालों के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही है. गलत तरीके से चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर, बड़े पैमाने पर दिल्ली वालों के वोट काटने का काम शुरू कर रही है. इस षड्यंत्र के तहत 28 अक्टूबर को दिल्ली के 29 एसडीएम-एडीएम का ट्रांसफर किया गया और उसके बाद अधिकारियों को बड़े स्तर पर वोट काटने का आदेश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब एसडीएम कार्यालयों से एईआरओ- बीएलओ को आदेश दिए जा रहे है. उन्हें एक वोटर लिस्ट दी जा रही है, जिसमें से आम आदमी पार्टी के मतदाताओं के नाम को काटने को कहा गया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मेरी सभी एईआरओ-बीएलओ से अपील है कि यदि किसी भी अधिकारी द्वारा उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो उसकी रिकॉर्डिंग कर मुझे भेजें, लोकतंत्र की हत्या के इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश करें, ताकि इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.


ये भी पढ़ें:  तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जातिगत जनगणना को बताया जरूरी, बोले- हम 92 फीसदी काम कर चुके हैं


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago