देश

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जातिगत जनगणना को बताया जरूरी, बोले- हम 92 फीसदी काम कर चुके हैं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) ने देश में सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर जोर देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा “देश को संविधान देकर गरीबों को आरक्षण और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक काम पंडित नेहरू, बाबासाहेब अंबेडकर और इंदिरा गांधी ने किया.” रेवंत रेड्डी ने बताया कि किसानों के लिए ‘एग्रीकल्चर सीलिंग एक्ट’ लागू कर गरीबों को जमीन दी गई और उनके जीवन स्तर को उठाने का प्रयास किया गया.

उन्होंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव के समय मंडल कमीशन लागू करने और महिलाओं को स्थानीय निकायों में आरक्षण देने को कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया.

जातिगत जनगणना का काम 92 फीसदी पूरा

जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी, खड़गे जी और राहुल गांधी जी ने इसे आगे बढ़ाया है. तेलंगाना में जातिगत जनगणना का काम 92 फीसदी पूरा हो चुका है. हम लोग इस देश को संदेश देना चाहते हैं कि हम जनता से किए गए वादों को पूरा करते हैं. हम लोग उन लोगों की तरह नहीं हैं, जो वादे करके अपने कदम पीछे खींच लेती है.”

राहुल गांधी का परिवार संविधान बचाने में लगा है

सीएम रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “देश में एक तरफ मोदी का परिवार है, जो संविधान खत्म करने में जुटा है और दूसरी तरफ राहुल गांधी का परिवार है, जो संविधान बचाने में लगा है.” उन्होंने जनता से राहुल गांधी का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए संविधान की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेताओं ने सामाजिक न्याय पर विशेष बल दिया है. हमारी पार्टी ने हमेशा से ही समग्र विकास पर बल दिया है. हमारे नेताओं ने कभी-भी विकास को संकुचित नहीं किया है. आज की तारीख में जहां कहीं पर भी हमारी पार्टी की सरकार है. हम वहां पर लगातार विकास के दायरे को बढ़ाने का काम कर रहे हैं.”


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में CM पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, Devendra Fadnavis के लिए BJP के दबाव के बीच Eknath Shinde ने दिया इस्तीफा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

31 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

47 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

50 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

2 hours ago