Asia Cup 2025: दुबई में एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की अहम बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ACC के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने माना कि ट्रॉफी को लेकर जो कुछ हुआ, वह सही नहीं था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को ट्रॉफी और मेडल देने से इनकार कर दिया.
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. सूत्रों के मुताबिक माहौल काफी गर्म था. नकवी ने कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई आकर ट्रॉफी लेनी चाहिए. इस पर BCCI ने सवाल उठाया कि जब टीम ने पहले ही ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, तो अब कप्तान क्यों आएंगे?
बैठक में नकवी ने माफी तो मांगी, लेकिन ट्रॉफी लौटाने के अपने फैसले पर अड़े रहे. इससे क्रिकेट जगत में विवाद और गहरा गया है. ACC के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आए और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की.
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर : महानवमी पर बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था. लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. खिलाड़ियों ने साफ कहा था कि वे मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे और चाहते थे कि ट्रॉफी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के वाइस-चेयरमैन से दी जाए. नकवी ने यह मांग ठुकरा दी और ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए. भारतीय खिलाड़ी करीब एक घंटे तक ट्रॉफी का इंतजार करते रहे लेकिन अंत में बिना ट्रॉफी के ही ड्रेसिंग रूम लौट गए.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…