देश

क्रिकेट के साथ होगा कबड्डी का भी जलवा: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया, उच्चायुक्त ने बताया पूरा प्लान

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर दोनों देशों में गजब का उत्साह है. ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने इस दौरे को बेहद अहम बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है, जो साफ दिखाता है कि दोनों देशों के रिश्ते कितनी तेजी से आगे बढ़े हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज दुनिया में जहां कई जगह युद्ध और तनाव का माहौल है, ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी एक बेहद मजबूत और स्थिर मंच बनकर उभरी है.

एक साथ होंगे तकनीक और भारत का हुनर

उच्चायुक्त नागेश सिंह के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पास खनिज संसाधनों का भारी भंडार है, जिसकी भारत को सख्त जरूरत है. वहीं, भारत के पास एक विशाल बाजार और बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है. जब ऑस्ट्रेलिया की हाईटेक तकनीक और भारत का हुनर साथ मिलेंगे, तो दोनों देशों का विकास दोगुना हो जाएगा.

इन सबसे ऊपर, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले करीब 10 लाख भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहे हैं, जो वहां राजनीति से लेकर बिजनेस में बड़े पदों पर हैं. इस बार होने वाला तीसरा ‘लीडर्स समिट’ इस दोस्ती को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

क्रिकेट से आगे निकलेगी खेल की दोस्ती

पीएम मोदी के स्वागत में मार्बल एरिना में एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें करीब 25 से 30 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है. यहां दोनों देशों के प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे. खास बात यह है कि इस बार भारत-ऑस्ट्रेलिया अपनी खेल साझेदारी को सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहते.

इस कार्यक्रम में भारत की तरफ से ‘कबड्डी’ और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनका मशहूर फुटबॉल यानी ‘फुटी’ का प्रदर्शन किया जाएगा. नागेश सिंह ने साफ किया कि यह द्विपक्षीय रिश्ता किसी को दबाने के लिए नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो ने माना भारतीय तकनीकों का लोहा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

12 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

18 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

40 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago