देश

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरी जी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ‘राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाला महापुरुष’

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर देश के कोने-कोने से उन्हें बधाइयां मिलने का तांता लगा हुआ है. आम लोगों से लेकर तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इसी बीच एक बेहद खास संदेश सामने आया है. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष परम पूज्य गोविन्ददेव गिरी जी महाराज ने माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई दी.

“यह केवल एक व्यक्ति का जन्मोत्सव नहीं”

महंत गोविंददेव गिरी जी महाराज ने में एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने कहा हमारे राष्ट्र के लोकप्रिय और सभी के आदर्श प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव सिर्फ एक व्यक्ति का जन्मदिन नहीं है. महाराज जी ने कहा कि जब वे देश के इस महापुरुष को शुभकामनाएं देते हैं, तो उनका मन भर आता है. इस देश ने एक ऐसा महापुरुष पाया है जिसने निरंतर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है. भगवद्गीता के संदेश को सर्वत्र ले जाकर और दुनिया भर में योग दिवस को साकार करके उन्होंने भारत के विश्व गुरु होने के स्वरूप को पूरी दुनिया में सिद्ध कर दिया है.

विकास, विरासत और विज्ञान का अनूठा संगम

संत महाराज ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं कठोर परिश्रम करके यह साबित कर दिया है कि एक सामान्य परिवार से आया हुआ व्यक्ति भी कैसे देश की सबसे ऊंचीाइयों को छू सकता है और नागरिकों का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि एक ओर विकास, दूसरी ओर देश की समृद्ध विरासत और तीसरी ओर विज्ञान इन सभी मोर्चों पर प्रधानमंत्री ने जो काम करके दिखाया है, वह अद्विती और अलौकिक है.

स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा यह कार्यकाल

राम मंदिर के निर्माण से लेकर अनुच्छेद 370 को समाप्त करने तक, और देश के वैज्ञानिकों तथा सैनिकों को आगे लाकर ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करवाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं है. प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया है, वह इतिहास में सर्वदा स्मरणीय रहेगा. उन्होंने अंत में कहा कि भारत माता के इस महान सुपुत्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए हम यही कहेंगे कि आप जैसा ओजस्वी नेतृत्व मिलना हमारा सौभाग्य है.

पीएम मोदी का राजनीतिक सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर संघर्ष, दृढ़ संकल्प और देश सेवा की एक ऐसी मिसाल है, जो भारतीय राजनीति में विरले ही देखने को मिलती है. उनका औपचारिक और सक्रिय राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ शुरू हुआ, जहां उनकी अद्भुत प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें साल 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रशासनिक सुधारों और ‘गुजरात विकास मॉडल’ ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा.

इसके बाद, साल 2014 के आम चुनावों में उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में देश का नेतृत्व किया और पूर्ण बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री बने. जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ का ही असर था कि साल 2019 और फिर ऐतिहासिक रूप से साल 2024 के आम चुनावों में भी देश की जनता ने उन पर अटूट भरोसा जताया, जिसके बाद वे स्वतंत्र भारत के सबसे प्रभावशाली और लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों की कतार में शामिल हो चुके हैं.

Radha Priya

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago