PM Modi Birthday wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देश-विदेश से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. इस खास मौके पर जहां सत्ता पक्ष बीजेपी और एनडीए (NDA) के घटक दल जश्न मना रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों के दिग्गजों ने भी कूटनीतिक शिष्टाचार निभाते हुए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक जैसे बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है.
हालांकि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बधाई के बहाने राजनीतिक हमला बोलकर इस माहौल में गरमाहट ला दी है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे.
वहीं, संसद के भीतर और बाहर पीएम मोदी पर हमलावर रहने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बेहद सधा हुआ संदेश लिखा. राहुल ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
विपक्ष के अन्य नेताओं के नरम रुख के उलट, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के आड़ में बेहद तल्ख हमला बोला. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि तो, इस तरह मोदी जी ने दिल्ली जीती. वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ करके. भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए मोदी जी को बधाई. केजरीवाल के इस तंज ने जन्मदिन के माहौल में भी दिल्ली और केंद्रीय राजनीति का पारा अचानक चढ़ा दिया है.
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं. इसके साथ ही एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कद्दावर नेता उमर अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री को संदेश(PM Modi Birthday wishes) भेजकर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की. बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.
यह भी पढ़ें: संगठन के गुमनाम सिपाही से ‘प्रधान सेवक’ तक! जानिए कैसे भारतीय राजनीति के सिरमौर बने नरेंद्र मोदी?
भारतीय राजनीति में संसद से लेकर सड़क तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी और खींचतान चलती रहती है. लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत और सार्वजनिक अवसरों पर राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की परंपरा रही है. हालांकि, इस बार भी राहुल गांधी और खड़गे के संदेशों में कूटनीतिक संयम दिखा, जबकि केजरीवाल ने इस मौके को भी सियासी हमले का जरिया बना लिया.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…