धर्म

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 5 चीजें, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए मानी जाती हैं शुभ

Vastu Tips Main Door: घर का मुख्य द्वार सिर्फ घर में प्रवेश करने और बाहर निकलने का रास्ता नहीं माना जाता, बल्कि वास्तुशास्त्र में इसे घर की ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बताया गया है. मान्यता है कि मुख्य द्वार से ही सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है. यही वजह है कि वास्तु में मेन गेट की साफ-सफाई और वहां रखी जाने वाली चीजों को विशेष महत्व दिया गया है. वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चीजें रखने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रह सकता है.

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक का चिन्ह

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के ठीक ऊपर या दोनों तरफ आंखों के स्तर पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में स्वास्तिक को सौभाग्य, सामंजस्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार में सहायक होता है और नकारात्मकता को दूर रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, इसे देवी लक्ष्मी के स्वागत का शुभ प्रतीक भी माना जाता है.

आम या अशोक के पत्तों का लगाएं तोरण

मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा तोरण घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में सहायक माना जाता है. तोरण के लिए हमेशा ताजे पत्तों और फूलों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. अगर पत्ते या फूल सूख जाएं, तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए. इन्हें मौली या धागे की मदद से चौखट के ऊपरी हिस्से में लगाया जा सकता है.

पानी से भरा पात्र रख सकते हैं

वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, मुख्य द्वार के पास पीतल या मिट्टी के सुंदर पात्र में पानी भरकर रखना भी शुभ माना जाता है. इसमें गुलाब या गेंदे के फूल डाले जा सकते हैं. मान्यता है कि मुख्य द्वार के पास रखा ऐसा पात्र घर के माहौल को शांत और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि, पात्र में रखा पानी साफ रखना जरूरी है और इसे हर एक-दो दिन में बदल देना चाहिए.

घर के अंदर की ओर लगाएं लक्ष्मी जी के चरण

मुख्य द्वार के पास माता लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाना भी शुभ माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इन चरणों की दिशा घर के अंदर की ओर होनी चाहिए. मान्यता है कि अंदर की ओर आते हुए लक्ष्मी जी के चरण इस बात का प्रतीक हैं कि धन, सुख और समृद्धि घर में प्रवेश कर रही है. वहीं, चरण चिह्नों को बाहर की ओर लगाना उचित नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें: सर्वार्थ सिद्धि और विश्कुम्भ योग का अद्भुत संगम, जानें आज का पूरा पंचांग और राहुकाल

मेन गेट के पास रखें तुलसी का पौधा

वास्तु में तुलसी के पौधे को भी विशेष महत्व दिया गया है. घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर हरा-भरा तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में तुलसी को पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. वहीं, मुख्य द्वार के पास कांटेदार पौधे लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसे पौधे घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago