जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को हिला दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सऊदी दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं. वहीं उन्होंने 24 अप्रैल को कानपुर का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह निर्णय लिया है.
एक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 24 अप्रैल को कानपुर में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आने वाले थे. लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उन्होंने कानपुर दौरा रद्द कर दिया.
बयान में आगे बताया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के युवक शुभम की गोली लगने से जान चली गई थी. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. इस दुख की घड़ी में कानपुर में किसी भी प्रकार के उत्सव या औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम को स्थगित करना उचित समझा गया है.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर तुरंत स्वदेश लौटे. दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उन्होंने आपात बैठक भी की. इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद रहे.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. यह जगह श्रीनगर से लगभग 30 मील दूर एक पर्यटन स्थल है. इस घिनौनी आतंकी हमले की देश-विदेश में कड़ी निंदा हो रही है.
दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…