लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज की, कहा – बार-बार चुनौती से परीक्षाएं पूरी नहीं हो पा रहीं

बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं की मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में अब परीक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही है, क्योंकि बार-बार उन्हें चुनौती दी जा रही है.

कोर्ट ने कहा कि आप इस अदालत में बैठिए और देखिए कि परीक्षाएं अब पूरी नहीं हो पा रही हैं. हर परीक्षा को चुनौती दी जा रही है. भर्तियां नहीं हो पा रही हैं. हर कोई एक दूसरे की असुरक्षाओं का फायदा उठा रहा हैं.

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश और कॉलिन गोंजाल्विस ने दावा किया कि पेपर परीक्षा से पहले लीक हो गया था और कुछ केंद्रों पर लाउडस्पीकर पर उत्तर बताने के वीडियो भी सामने आए. हालांकि बेंच ने डिजिटल सबूतों के प्रमाणिकता पर सवाल उठाए और कहा यह आरोप एक ही केंद्र बापू परीक्षा परिसर से संबंधित है, जहां पहले की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है और 30 अप्रैल को समाप्त होगी.

डिजिटल सबूतों की प्रमाणिकता पर कोर्ट ने उठाए सवाल

पटना हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि बीपीएससी परीक्षा लेने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे. साथ ही एक हाई लेवल कमेटी का गठन करने को कहा था. 13 दिसंबर 2024 को बीपीएससी द्वारा सिविल सेवा के पदों पर बहाली के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी. आनंद लीगल एंड फोरम की ओर से दायर लोकहित याचिका में बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा से पहले आयोग ने निजी कोचिंग संस्थानों को बुलाकर परीक्षा से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श किया. जो देश में पहली बार हुआ है. आमतौर पर कोई भी आयोग परीक्षा से पहले ऐसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करता.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के जरिए कुछ छात्रों को विशेष लाभ दिया गया. जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे है. हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. मुख्य लिखित परिक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली जाएगी. इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी. वही दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago