देश

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती (50वें वर्ष) समारोह को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और लीक से हटकर सोचने का बड़ा मंत्र दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को साल 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि नए भारत को नए विचारों और रचनात्मक समाधानों की जरूरत है.

1975 में सात विद्यार्थियों से हुई थी शुरुआत

स्कूल की 50 साल की गौरवशाली यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 1975 में चेन्नई के वेस्ट माम्बलम में इस विद्यालय की शुरुआत मात्र सात विद्यार्थियों और सीमित संसाधनों के साथ हुई थी. आज यह संस्था ‘विश्व हिंदू विद्या केंद्र’ के अंतर्गत तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में 15 संस्थान सफलतापूर्वक चला रही है. उन्होंने इस विकास में संस्थापक जैगोपाल गरोडिया के योगदान को याद करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों को बधाई दी.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक प्रेरणादायक घटना का जिक्र किया, जब स्कूल के बच्चों ने हर दिन एक रुपया बचाकर देश के सैनिकों के लिए लगभग 40 लाख रुपये की राशि जुटाई थी. उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आई क्रांति

अपने संबोधन में देश में शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में देश में जहां करीब 750 विश्वविद्यालय थे, वहीं इनकी संख्या अब बढ़कर 1,300 से अधिक हो गई है. इसके अलावा, कॉलेजों की संख्या भी 38 हजार से बढ़कर 52 हजार के पार पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) और आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों के विस्तार से युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुले हैं. साथ ही, वैश्विक क्यूएस रैंकिंग में भी भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन तेजी से सुधरा है.

खेलों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश के युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग और सुविधाएं दे रही है. भारत अब साल 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है. अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध तमिल संस्कृति को आगे बढ़ाएं और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपना पूरा योगदान दें. समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

8 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

46 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

51 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

58 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago