देश

PM मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को उजागर करने वाली ‘मेरा देश पहले’ की प्रस्तुति ने गुजरात में जगाई नए भारत की भावना

Gujarat News: गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आकार ले रहे नए भारत के रूपांतरण की रोमांचक कहानी ‘मेरा देश पहले’ का गुजरात में सर्वप्रथम भव्य शो शुक्रवार को आयोजित हुआ.

पीएम नरेंद्र मोदी की उनकी जन्मभूमि वडनगर से शुरू हुई प्रेरणादायी जीवनयात्रा से लेकर अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व गौरव दिलाने तक की समग्र रोमांचक यात्रा एवं राष्ट्र को समर्पित उनके जीवन के अनकहे पहलुओं की न सिर्फ प्रस्तुति सांस्कृतिक बनी, बल्कि राष्ट्रीय जनचेतना के आंदोलन को दर्शकों की दृष्टि के समक्ष सदृश्य करने वाली भी बनी.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, व्यापार-उद्योग जगत के अग्रणियों सर्वश्री पंकज पटेल, प्रणव अदाणी, टोरेंट परिवार, एसोचैम के चिंतन ठाकर सहित अनेक गणमान्य अधिकारियों, उद्योगकारों-कारोबारियों तथा मुख्य सचिव पंकज जोशी, वरिष्ठ सचिवों और उच्चाधिकारियों ने इस मंचन को देखा.

नरेंद्र मोदी द्वारा वडनगर के विद्यालय के साहसी विद्यार्थी के रूप में शुरू की गई यात्रा, सोमनाथ-अयोध्या रथयात्रा, कश्मीर तक की एकता यात्रा तथा अलगाववादियों की धमकी की चुनौती को स्वीकार कर श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेना को दिए गए मार्गदर्शन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा, राम मंदिर निर्माण संकल्प के साकार होने सहित समग्र घटनाक्रम का दृश्या-श्राव्य एवं संगीतमय मंचन सभी के आकर्षण का केंद्र बना.

लेखक, निर्माता और प्रस्तुतकर्ता मनोज मुंतशिर के रसपूर्ण व सटीक संचालन के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित 200 से अधिक कलाकारों ने गिफ्ट सिटी परिसर को राष्ट्र भक्तिमय बना दिया.

इस शो को निहारने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी युवाशक्ति और सामाजिक जीवन के अग्रिणयों की उपस्थिति ने सिद्ध किया है कि ‘मेरा देश पहले’ केवल कोई साधारण शो नहीं, अपितु नई पीढ़ी की विचारधारा का प्रतीक बन गया है.

’मेरा देश पहले– द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी’ की देशभर में हो रही यह प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अब ऐतिहासिक-सांस्कृतिक आंदोलन बन गई है. इसमें प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात के युवा सहित हर कोई उत्साह से जुड़ रहा है.

यह भी पढ़िए: जनता दरबार में मिलने पहुंची बच्ची, खास मांग सुनकर CM Yogi हुए भावुक; तुरंत अफसरों को दिए निर्देश

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

3 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

34 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

48 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago