दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे
Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का इंतजार अब खत्म होने को है. इस एक्सप्रेस-वे का पहला फेज बनकर तैयार है. जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. पीएम आज दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के सोहना-दौसा खंड का लोकार्पण करेंगे. इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर करीब 12 घंटे कम हो जाएगा. वहीं जयपुर का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा.
पीएमओ ने कहा कि 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का तैयार हुआ. यह पहला खंड पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि “न्यू इंडिया” में विकास और सम्पर्क के इंजन के रूप में उत्कृष्ट सड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण पर मोदी का जोर देश भर में चल रहे कई विश्व स्तरीय एक्सप्रेस-वे के निर्माण से महसूस किया जा सकता है.
1,386 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. यह दिल्ली और मुंबई (Delhi-Mumbai Expressway) के बीच यात्रा की दूरी को 12 प्रतिशत घटाकर 1,424 किलोमीटर से 1,242 किलोमीटर कर देगा. इससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा के समय में 50 प्रतिशत की कमी आएगी. दिल्ली से मुंबई जाने में वर्तमान में 24 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में करीब 12 घंटे लगेंगे.
यह एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा.
पीएमओ ने कहा कि इसका सभी निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास पथ पर एक उत्प्रेरक प्रभाव पड़ेगा और इस प्रकार यह देश के आर्थिक परिवर्तन में एक प्रमुख योगदान देगा. कार्यक्रम के दौरान, मोदी 5,940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…