देश

Rojgar Mela: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- ‘अमृत रक्षक’ बनने पर आपको बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 अगस्त) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान 51 हजार युवाओं को ज्वॉइनिंग लेटर दिए गए. इस दौरान पीएम मोदी ने VC के जरिए युवाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए हमने बीते कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं.

अमृतरक्षक बनने पर मैं आप सबको बधाई देता हूं- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में, देश की आजादी के और देश के कोटि-कोटि जनों के अमृतरक्षक बनने पर मैं आप सबको बधाई देता हूं. मैंने आपको अमृतरक्षक इसलिए कहा क्योंकि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की भी रक्षा करेंगे.

प्रधानमंत्री ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कभी विकास के मामले में बहुत पीछे था और अपराध के मामले में बहुत आगे था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई छू रहा है. उन्होंने कहा कि भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा. जब मैं यह गारंटी देता हूं, तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ देता हूं.

पीएम ने आगे कहा कि फार्मा सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. ऑटोमोबाइल उद्योग भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. आने वाले वर्षों में ये दोनों उद्योग (फार्मा और ऑटोमोबाइल उद्योग) और विकसित होने वाले हैं.

इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र द्वारा 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने की संभावना है, जिससे युवाओं के लिए 13-14 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: राजनीति में हमेशा कोई ‘दोस्त और दुश्मन’ नहीं होता, लोगों की मदद के लिए सरकार में शामिल हुआ…बीड में बोले अजित पवार

इन विभागों में हुई नियुक्ति

पीएम मोदी ने जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं उनकी भर्ती गृह मंत्रालय के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में हुई है. जिसमें CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago