देश

मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, तेलंगाना में बोले- चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले जनता ने फैसला सुना दिया

PM Modi Election Rally In Telangana: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी लगातार दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. आज उनकी पहली रैली तेलंगाना के नगरकुर्नूल में थी. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के खिलाफ गुस्से से भरे हुए हैं. यहां के लोगों ने फिर से एक बार मोदी को लाने का मन बना लिया है. यहां की जनता ने चुनाव से पहले ही फैसला सुना दिया है.

पीएम ने लोगों से कहा कि आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को ऐलान होने वाला है. तारीखों के ऐलान से पहले ही देश की जनता ने नतीजों का ऐलान कर दिया है. देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार.

पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार तेलंगाना के गरीबों के लिए एक करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले हैं. डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों का बीमा किया है. 67 लाख से अधिक छोटे उद्यमियों को मुद्रा लोन का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि मोदी को आपसे वोट लेकर कुर्सी और बैंक बैलेंस की व्यवस्था नहीं करनी है बल्कि मेरे लिए तो 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार है. पिछले 23 वर्षों से, पहले सीएम और अब पीएम के रूप में काम करते हुए, आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया. मैंने कभी भी किसी भी दिन का उपयोग अपने लिए नहीं किया. अगर मैंने दिन-रात रहकर काम किया है. ये 140 करोड़ परिवार के सदस्यों के लिए है. मोदी की गारंटी का मतलब है- दी गई गारंटी को पूरा करने की गारंटी.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और बीआरएस ने तेलंगाना के सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया है. पहले, यह बीआरएस की ‘महालूट’ थी और अब यह कांग्रेस की ‘बुरी नज़र’ है. कांग्रेस के लिए 5 साल भी तेलंगाना को बर्बाद करने के लिए काफी हैं. पीएम मोदी ने तेलंगाना को गेटवे ऑफ साउथ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह प्रदेश हमेशा से एनडीए और मोदी की प्राथमिकता में रहा है. पिछले 10 सालों से तेलंगाना चक्की के दो हिस्सों में पिसता रहा. इसमें एक हिस्सा कांग्रेस का था और दूसरा बीआरएस का था. दोनों ही पार्टियों ने मिलकर यहां के लोगों के सपनों को चकनाचूर कर दिया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

7 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

48 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago