देश

ED ने BRS MLC के. कविता को किया कोर्ट में पेश, कल हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाया गया था दिल्ली

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने उनको शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया. कोर्ट में पेश होने से पहले कविता ने कहा कि वो अपनी लड़ाई कोर्ट के जरिए ही लड़ेंगी. इस बीच बीआरएस कार्यकर्ताओं ने के. कविता की ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ मल्काजगिरी में विरोध प्रदर्शन किया।

जानें क्या है कविता पर आरोप?

ईडी का दावा है कि के. कविता शराब कारोबारियों की साउथ ग्रुप लाॅबी से जुड़ी हुई थीं. जानकारी के अनुसार साउथ के कुछ शराब कारोबारियों की इस नीति को अपने मनमाफिक करवाने में अहम भूमिका थी. ईडी की पूछताछ में आरोपी विजय नायर ने सबसे पहले के. कविता का नाम लिया था. विजय नायर को साउथ के शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मिली थी. ये रिश्वत शराब कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए दी थी. इसके बाद ईडी ने साउथ के कारोबारी और कविता के करीबी रामचंद्रन पिल्लई को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी. पिल्लई को इस मामले में ईडी पकड़ चुकी है.

कविता तक ऐसे पहुंची ईडी

फरवरी 2023 में सीबीआई ने इस मामले में कविता के अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंतला को पकड़ा था. उससे मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने कारोबारी पिल्लई को भी पकड़ा था. पिल्लई ने पूछताछ में बताया कि कविता और आप पार्टी के बीच समझौता हुआ जिसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ. इसी समझौते के जरिए कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में प्रवेश मिला. ईडी ने बताया कि पूछताछ में बुचीबाबू ने खुलासा किया कि विजय नायर और कविता की 19-20 मार्च 2021 को मुलाकात हुई थी.

ये भी पढ़ेंः कविता की गिरफ्तारी पर भाई केटीआर की ED अधिकारी से हुई बहस, पीएम मोदी को बताया खिलजी का उत्तराधिकारी, देखें Video

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

6 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

13 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

30 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

34 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

51 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago