देश

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की.

सोनोवाल के योगदान सराहनीय: पीएम

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बंदरगाह और शिपिंग क्षेत्र को मजबूत करने में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं. उनका कार्य आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सराहनीय है. वे स्वर्गीय राम विलास पासवान के आदर्शों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”

फडणवीस ने भी ही जन्मदिन की शुभकामनाएं

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सर्बानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपको लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं!”

एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम फडणवीस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”

जन्मदिन पर चिराग का भावुक पोस्ट

बता दें कि चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को एक आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पापा हमेशा कहते थे कि एक पिता के लिए खुशी की सबसे बड़ी अनुभूति वो है जिसमें वह अपनी संतान को खुद से कहीं आगे बड़ी उपलब्धियां हासिल करते देखता है. मुझे नहीं पता कि मैं पापा की तरह कभी बन पाऊंगा या नहीं, लेकिन आज उनके आशीर्वाद और उनसे मिली सीख के सहारे हर दिन उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूं.”

चिराग ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “मैं आज महसूस कर रहा हूं कि शायद पापा जहां भी होंगे प्रधानमंत्री जी के साथ मेरी इस तस्वीर को देखकर खुश जरूर होंगे. पापा की प्रेरणा और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब तक एक छोटी सी यात्रा तय कर पाया हूं, लेकिन जानता हूं कि पापा के आदर्शों और सपनों को साकार करने की एक बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है. आज जन्मदिन पर पापा की अनुपस्थिति बहुत महसूस हो रही है, लेकिन ये विश्वास अटूट है कि उनका आशीर्वाद एक तारे की तरह हर क्षण मुझे राह दिखा रहा है.”

ये भी पढ़ें: भारत के मानचित्र को बनाने में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका: गृह मंत्री अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

6 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

19 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

23 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

39 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

1 hour ago