खेल

Ind vs Aus 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं; हिसाब बराबर करने पर नजर

India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. जोश फिलिप के स्थान पर मैथ्यू शॉर्ट को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 9.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, लेकिन बार-बार बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा. उस मैच में शुभमन गिल 37, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर नाबाद रहे थे. ऐसे में अब यह मुकाबला जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी.

भारत के पक्ष में आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 टी20 मैच खेले गए हैं. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते. शेष 2 मुकाबले बेनतीजा रहे.

2-1 से गंवाई वन डे सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई थी, जिसके बाद टीम इंडिया 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी.

भारतीय पेसरों पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह अगर 4 विकेट हासिल करते हैं, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को 2 हजार टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए. संजू सैमसन को 1,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए महज 7 ही रन की दरकार है.

ये भी पढ़ें- Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर भारत फाइनल में! अब दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला, क्या तीसरी बार मिलेगा खिताब?

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

57 seconds ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

11 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

17 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

18 minutes ago

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

34 minutes ago

नवरात्र के बीच जल उठा पहाड़ों का ऐतिहासिक मंदिर! आग की चपेट में आने से मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

Uttarakhand Temple Catches Fire: नवरात्रि के दौरान बागेश्वर के कपकोट स्थित ऐतिहासिक बदियाकोट मां भगवती…

37 minutes ago