देश

पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही, अब एकता नगर में कुल 55 ई-बसें यात्रियों को मुफ्त यात्रा सेवा प्रदान करेंगी. प्रधानमंत्री ने हरित परिवहन और सतत पर्यटन की दिशा में एकता नगर को देश के एक अनुकरणीय ई-सिटी के रूप में विकसित करने का विजन प्रस्तुत किया.

उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नई ई-बसों को एकता नगर की सड़कों पर चलने की अनुमति दी. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रधानमंत्री की इस हरित पहल का स्वागत किया.

9 मीटर लंबी ये नई एसी मिनी ई-बसें एक बार चार्ज करने के बाद 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं. दिव्यांगजनों के लिए बस में विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें एक विशेष लिफ्टिंग सिस्टम के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए सीट को नीचे करने की व्यवस्था है, ताकि वे आराम से चढ़ और उतर सकें. इसके अलावा, महिलाओं के लिए चार अलग गुलाबी सीटों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “एकता नगर केवल एक पर्यटन केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का एक जीवंत उदाहरण है. ई-बसों के जुड़ने से हवा स्वच्छ रहेगी, ध्वनि प्रदूषण कम होगा और पर्यटकों को आधुनिक, आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी.”

2021 में हुई थी इस पहल की घोषणा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री के ‘भारत के पहले ई-सिटी’ विजन के तहत चरणबद्ध तरीके से ई-कार, ई-रिक्शा और ई-बस जैसी हरित परिवहन प्रणालियां शुरू की हैं. प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर इस पहल की घोषणा की थी और तब से, एकता नगर पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन का प्रतीक बनकर उभरा है.

नई ई-बसों के जुड़ने से एकता नगर में पर्यटकों के लिए निःशुल्क, स्वच्छ और स्मार्ट परिवहन सेवाएं अब और अधिक सुलभ हो गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में, एकता नगर सतत विकास, हरित ऊर्जा और स्मार्ट पर्यटन के सामंजस्य का एक जीवंत प्रतीक बन रहा है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में सहभागी होने के लिए गुजरात आए. प्रधानमंत्री गुरुवार को वडोदरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित महानुभावों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

वडोदरा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, महापौर पिंकीबेन सोनी, पुलिस आयुक्त नरसिंहा कोमार, और जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया ने उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.


ये भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी होली! PK को मिला सबसे बड़ा दर्द; प्रचार के दौरान जन सुराज नेता को गोली मारकर कार से कुचला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

5 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

20 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

24 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

39 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

45 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago