उत्तर प्रदेश

UP News: नाबालिग पत्नी की कस्टडी पति को देने से इंकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाल सुरक्षा गृह भेजा

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग पत्नी को उसके पति की अभिरक्षा में सौंपने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याची की पत्नी को बालिग होने तक बाल सुरक्षा गृह में रखा जाए. बालिग होने पर उसे अपनी मर्जी से जहां चाहे, जिसके साथ चाहे रहने की स्वतंत्रता होगी. कोर्ट ने किशोरी को तब तक राजकीय बाल गृह निर्धरिया बलिया में रखने का निर्देश दिया है.

यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर एवं न्यायमूर्ति संजीव कुमार ने देवरिया निवासी युवक व उसकी नाबालिग पत्नी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है. देवरिया के गौरी बाजार थाने में नाबालिग किशोरी के पिता ने पुत्री के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह जमानत पर छूट गया. मेडिकल जांच में किशोरी 29 सप्ताह की गर्भवती पाई गई. उसने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक से शादी करने के बाद पति-पत्नी के रूप में रह रही थी.

प्रमाणपत्रों के आधार पर किशोरी के नाबालिग साबित होने पर उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया, जहां किशोरी ने अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. इस पर कमेटी ने उसे राजकीय बाल गृह बलिया भेज दिया. पति ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर पत्नी की रिहाई की मांग की. याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि किशोरी अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती. उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई है.

कोर्ट ने स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर पाया कि किशोरी की आयु 15 वर्ष 7 महीने और 13 दिन है. कोर्ट ने कहा कि नाबालिग को उसके पति के साथ रहने की अनुमति देना उसे यौन शोषण के जोखिम में डाल सकता है और यह पॉक्सो एक्ट के तहत नए अपराध का कारण बन सकता है. ऐसे में कोर्ट ने किशोरी को उसके बालिग होने तक बाल गृह में ही रखने का आदेश दिया. कहा कि बालिग होने के बाद बिना किसी शर्त के उसे रिहा किया जाएगा. वह जहां चाहे, जिसके साथ चाहे रहने को स्वतंत्र होगी.


ये भी पढ़ें: शाहरुख खान-गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स पर मानहानि मामला, 10 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago