PM Modi 6-Day Global Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया की सैर पर निकलने के लिए तैयार हैं, लेकिन ये सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं बल्कि भारत की बढ़ती ग्लोबल साख की एक नई कहानी है. शुक्रवार से शुरू हो रही उनकी ये 6 दिनों की विदेश यात्रा काफी ‘हेक्टिक’ और रणनीतिक होने वाली है. इस सफर की शुरुआत होगी खाड़ी देश यूएई (UAE) की चकाचौंध के बीच और अंत होगा इटली की खूबसूरत वादियों में.
पीएम मोदी के इस दौरे का पहला पड़ाव है संयुक्त अरब अमीरात. यहां वे अपने दोस्त और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे. कहने को तो ये ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ है, लेकिन असल में ये दो पुरानी संस्कृतियों के आधुनिक मिलन जैसा है.
इस बार सबकी नजरें ऊर्जा (Energy) के मुद्दे पर टिकी हैं. रसोई गैस (LPG) और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण को लेकर दो बड़े समझौते होने वाले हैं. याद रहे कि यूएई हमारा तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर है और वहां रहने वाले 45 लाख भारतीय इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पीएम वहां रहने वाले भारतीयों की सुविधाओं और हितों पर भी खास चर्चा करेंगे.
यूएई की गर्मी से निकलकर पीएम मोदी सीधे नीदरलैंड पहुंचेंगे. साल 2017 के बाद ये उनकी वहां की दूसरी यात्रा है. वहां वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से तो मिलेंगे ही, साथ ही डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ मिलकर भविष्य की तकनीक पर भी बात करेंगे.
इसके बाद नंबर आएगा स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर का. यहां का माहौल थोड़ा और ग्लोबल होने वाला है. पीएम मोदी और स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन यूरोपीय उद्योग जगत के दिग्गजों को संबोधित करेंगे. खास बात ये है कि इस मंच पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी. ये भारत के लिए यूरोप में अपने व्यापारिक पैर जमाने का एक बड़ा मौका है.
सफर के चौथे चरण में पीएम मोदी सोमवार को नॉर्वे की राजधानी पहुंचेंगे. यहां वे ‘तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में शिरकत करेंगे. नॉर्डिक देशों के साथ भारत का रिश्ता हमेशा से क्लीन एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी को लेकर रहा है, जो आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है.
अंत में, मंगलवार को पीएम मोदी इटली पहुंचेंगे. वहां वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. भारत और इटली के रिश्तों में पिछले कुछ समय से जो नई गर्माहट आई है, ये दौरा उसे और मजबूती देगा.
ये भी पढ़ें: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मदिन: आचार्य लोकेश मुनि ने दी बधाई, बोले- आप करुणा के सागर
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…