देश

G20 Summit in Bali: इंडोनेशिया के ट्रेडिशनल वाद्य यंत्र पर पीएम मोदी ने आजमाए हाथ, देखें VIDEO

G20 Summit in Bali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में चल रहे G20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यहां पर प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने लोगों का अभिवादन किया. जिसके बाद पीएम ने कार्यक्रम को संबधित करना शुरू कर दिया. इसके पहले, पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के ट्रेडिशनल वाद्य यंत्र पर अपने हाथ आजमाए.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाली आने के बाद हर भारतीय को एक अलग ही अनुभूति होती है और मैं भी वही महसूस कर रहा हूं. जिस जगह के साथ भारत का हजारों वर्षों का रिश्ता रहा हो, जिसके बारे में सुनते रहते हो. पीढ़ी दर पीढ़ी उस परंपरा को आगे बढ़ाया पर कभी ओझल नहीं होने दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक दूसरे के दुख को बांटने वाले हैं। जब 2018 में इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया तो भारत ने तुरंत ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था. तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया में 90 नॉटिकल मील का फैसला भले ही हो, हम 90 नॉटिकल मील दूर नहीं हैं, हम 90 नॉटिकल मील पास हैं.

दुनिया के 10 यूनिकॉर्न में से एक भारत- मोदी

उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके CEO भारत के हैं. आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं तो उनमें से एक भारत का होता है.

भारत के पीएम ने कहा कि आज भारत स्मार्ट फोन डेटा के उपभोग में दुनिया में नंबर-1 है. आज भारत कितनी ही दवाइयों की सप्लाई में, अनेक वैक्सीन बनाने में दुनिया में नंबर-1 है. 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है, 

ये बहुत बड़ा फर्क है स्पीड और स्केल में. उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 साल में भारत ने 55 हज़ार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए हैं, जो पूरी धरती के लगभग 1.5 चक्कर लगाने के बराबर है. आज भारत आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने लोगों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है, वो पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी से ज्यादा लोगों को मिलती है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

33 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago