पीएम नरेंद्र मोदी
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 सिंतबर) मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. जहां पीएम मोदी ने बीना में 50 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिसमें बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया. लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रखा था. आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है. आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं. अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है.”
प्रधानमंत्री ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन सनातन धर्म को खंड-खंड करना चाहता है. जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी. यह INDIA गठबंधन ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है. आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे. देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा. हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देंगी. इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है. आप कल्पना करें कि इतने रुपये हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता, जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है.
पीएम मोदी ने इस दौरान नर्मदापुरम जिले में ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ सहीत 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसके अलावा इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और 6 नए ओद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं.
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मध्य प्रदेश को फतह करने के लिए कमर कस ली है. यही वजह है कि पीएम मोदी के चुनावी दौरों की शुरुआत 14 सितंबर से हो चुकी है. इसके बाद 18 सितंबर को पीएम मोदी ओंकारेश्वर और 25 सितंबर को भोपाल के दौरे पर होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…