Rihanna India Visit Fenty Beauty Launch Ambani: ग्लोबल म्यूजिक स्टार रिहाना दो साल बाद भारत लौटी हैं. इस बार उनका आगमन मुंबई में हुआ है, जहां उन्होंने अपने मेकअप ब्रांड Fenty Beauty के लॉन्च को खास अंदाज़ में मनाया. रिलायंस रिटेल ने इस विज़िट का आयोजन किया है. अब यह ब्रांड भारत में Tira और Sephora पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा.
अंबानी परिवार संग मुलाकात
रविवार को रिहाना ने अंबानी परिवार के घर का दौरा किया. वहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और परिवार के सदस्यों के साथ एक खास लंच हुआ. इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी मौजूद रहे.
रिहाना का लुक
इस अवसर पर रिहाना ने ऑलिव-ग्रे रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसमें हल्की मेटैलिक चमक थी. हाई नेकलाइन और बेल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में कमर पर खूबसूरत डिटेलिंग थी. उन्होंने इसे ब्लैक-सिल्वर नेकलेस, टो-रिंग सैंडल और ब्लैक क्लच के साथ स्टाइल किया. खुले बाल, हल्का मेकअप और न्यूड लिपस्टिक ने उनके लुक को पूरा किया.
संस्कृति में घुली रिहाना
रिहाना ने पारंपरिक स्वागत का आनंद लिया. उन्होंने संगीत पर नृत्य किया और फूलों की वर्षा कर मेहमाननवाज़ी का मज़ा लिया. इस दौरान उन्होंने आरती की, गाय को लड्डू खिलाए और महाराष्ट्र व गोवा का लोकप्रिय लोकनृत्य ‘फुगड़ी’ भी आज़माया. परिवार के छोटे सदस्यों और विदेशी पक्षियों के साथ भी उन्होंने समय बिताया.
ये भी पढ़ें-रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा का ‘Anomaly’ खरीदा, भारत में रिहाना संग फेंटी ब्यूटी का जश्न
पुराने रिश्तों की याद
यह मुलाकात उनके मार्च 2024 में जमनगर में हुई अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद की है, जहां उन्होंने आठ साल बाद अपना पहला निजी कॉन्सर्ट दिया था. तब से रिहाना और परिवार के बीच खास जुड़ाव देखा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
