देश

PM मोदी का गुजरात दौरा: जैन विरासत से लेकर सेमीकंडक्टर क्रांति तक; आज राज्य को मिलेगी 20,000 करोड़ की सौगात

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात के एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. इस दौरे की खास बात यह है कि इसमें भारत की प्राचीन विरासत और भविष्य की अत्याधुनिक तकनीक, दोनों का संगम देखने को मिलेगा. पीएम मोदी सुबह गांधीनगर से अपने दिन की शुरुआत करेंगे और शाम होते-होते उत्तर गुजरात के वाव-थराद में हजारों करोड़ की परियोजनाओं की झड़ी लगा देंगे.

सम्राट सम्प्रति संग्रहालय: जैन संस्कृति का नया केंद्र

प्रधानमंत्री के दौरे का पहला पड़ाव गांधीनगर का कोबा तीर्थ है. यहां सुबह करीब 10 बजे वे ‘महावीर जैन आराधना केंद्र’ परिसर में नवनिर्मित ‘सम्राट सम्प्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन करेंगे. आपको बता दें कि सम्राट सम्प्रति, मौर्य सम्राट अशोक के पोते थे और जैन इतिहास में उनका स्थान बेहद पूजनीय है.

इस संग्रहालय को सात अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है, जो भारत की सभ्यता और जैन समाज के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हैं. पीएम मोदी ने खुद इसे लेकर उत्साह जताते हुए कहा है कि यह संग्रहालय न केवल हमारी विरासत को सहेजता है, बल्कि समाज पर जैन संस्कृति के स्थायी प्रभाव को भी दुनिया के सामने रखता है.

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर हब

दोपहर करीब 12:45 बजे पीएम मोदी सानंद जीआईडीसी पहुंचेंगे, जहां वे ‘केयन्स सेमीकॉन प्लांट’ का उद्घाटन करेंगे. यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि माइक्रोन के बाद यह देश का दूसरा ऐसा प्लांट है जो ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत कमर्शियल उत्पादन शुरू करने जा रहा है.

इस प्लांट में उन्नत इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPM) बनाए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल गाड़ियों और औद्योगिक मशीनों में होता है. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि इस कदम से भारत को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी और हम दुनिया के सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर तेजी से बढ़ेंगे.

वाव-थराद में 20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

शाम के वक्त प्रधानमंत्री उत्तर गुजरात के वाव-थराद जाएंगे. यहां वे रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और जनजातीय विकास से जुड़ी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

पीएम 5,100 करोड़ की लागत से बने ‘अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन करेंगे, जिससे व्यापार और आवाजाही आसान होगी. साथ ही, भाईजीपुरा और पीडीपीयू जंक्शन पर नए फ्लाईओवर्स से रोजाना लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.

साथ ही, सौर ऊर्जा क्षेत्र में खावड़ा पूलिंग स्टेशन का उद्घाटन होगा, जिससे 4.5 गीगावाट क्लीन एनर्जी का ट्रांसपोर्ट संभव होगा. वहीं, अहमदाबाद के सिविल अस्पतालों में 858 बिस्तरों वाले रैन बसेरों की सुविधा भी शुरू की जाएगी.

इसके आलावा पाटन में स्थित ‘रानी की वाव’ पर लाइट एंड साउंड शो और साबरमती रिवरफ्रंट के विस्तार कार्य की शुरुआत भी इस दौरे का मुख्य आकर्षण है. इसके अलावा बनासकांठा और अंबाजी के आसपास के गांवों के लिए पेयजल योजनाओं से करीब 1.5 लाख लोगों की प्यास बुझेगी.

ये भी पढ़ें: कल है ‘लाल आतंक’ का आखिरी दिन! अमित शाह की वो 3 तारीखें, जिन्होंने तोड़ दी नक्सलवाद की कमर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

6 seconds ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

1 hour ago