देश

तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे की ओर से PM Modi को ‘सम्मान पत्र’ से किया गया सम्मानित

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पूरे देश में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी बिहार में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेका. इस दौरान पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में सेवादारी भी की. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे की ओर से सम्मानित किया गया. जिसके तहत उन्हें एक सम्मान पत्र सौंपा गया.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर सबसे पहले माथा टेका और अरदास की. इसके बाद पीएम मोदी ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर लंगर वाले स्थान पर चले गए. जहां उन्होंने अपने हाथों से रोटियां बेलीं और फिर हाथ में बाल्टी लेकर उस जगह पर चले गए जहां लोग लंगर खाने के लिए पंक्ति में बैठे थे. लंगर में पंक्तिबद्ध बैठे लोगों को पीएम मोदी ने अपने हाथों से खाना परोसा.

रविवार को राजधानी पटना में प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी सोमवार को यानी आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago