Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे की ओर से PM Modi को ‘सम्मान पत्र’ से किया गया सम्मानित

पीएम मोदी सोमवार को यानी आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे.

PM Modi

पीएम मोदी को सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पूरे देश में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी बिहार में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेका. इस दौरान पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में सेवादारी भी की. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे की ओर से सम्मानित किया गया. जिसके तहत उन्हें एक सम्मान पत्र सौंपा गया.

पीएम मोदी को सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर सबसे पहले माथा टेका और अरदास की. इसके बाद पीएम मोदी ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर लंगर वाले स्थान पर चले गए. जहां उन्होंने अपने हाथों से रोटियां बेलीं और फिर हाथ में बाल्टी लेकर उस जगह पर चले गए जहां लोग लंगर खाने के लिए पंक्ति में बैठे थे. लंगर में पंक्तिबद्ध बैठे लोगों को पीएम मोदी ने अपने हाथों से खाना परोसा.

रविवार को राजधानी पटना में प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी सोमवार को यानी आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital