पश्चिम बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और शांत रूप देखने को मिला. शुक्रवार की सुबह जब कोलकाता हुगली नदी की लहरों के साथ जाग रहा था, तब पीएम मोदी ने नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की. चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच यह पल बेहद खास रहा, जहां उन्होंने न केवल नदी की खूबसूरती को निहारा बल्कि स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय मुलाकात भी की.
प्रधानमंत्री ने हुगली नदी के तट पर बिताए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं. उन्होंने बंगाल और गंगा के अटूट रिश्ते का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बसती है.’
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है. आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया. यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.
इस भ्रमण के दौरान पीएम मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए. उनके हाथ में कैमरा था और वे हुगली के विहंगम दृश्यों को कैद करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने ऐतिहासिक विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज के करीब से दर्शन किए और उनकी तस्वीरें भी खींचीं.
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों (Morning Walkers) से भी बात की. पीएम ने नाविकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए बंगाल की समृद्धि और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
हुगली के शांत तट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगे. आज उनकी दो बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं. वे सुबह करीब 11:30 बजे दमदम पहुंचेंगे, जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी जादवपुर में रैली होगी. इन दोनों ही क्षेत्रों में चुनावी पारा चरम पर है और पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘गांवों की मजबूती से ही बनेगा विकसित भारत’
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…