Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बंगाल की आत्मा हुगली के तट पर पीएम मोदी: हाथ में कैमरा लेकर की फोटोग्राफी, नाविकों से मिलकर जाना हाल-चाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी के तट पर सुबह का समय बिताया. उन्होंने गंगा को बंगाल की आत्मा बताया और नाविकों के साथ बातचीत की. हाथ में कैमरा लिए पीएम ने हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की फोटोग्राफी भी की.

PM Modi Visits Hooghly River Bank in Kolkata Before Dum Dum and Jadavpur Rallies

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और शांत रूप देखने को मिला. शुक्रवार की सुबह जब कोलकाता हुगली नदी की लहरों के साथ जाग रहा था, तब पीएम मोदी ने नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की. चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच यह पल बेहद खास रहा, जहां उन्होंने न केवल नदी की खूबसूरती को निहारा बल्कि स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय मुलाकात भी की.

गंगा बंगाल की आत्मा में बसती है: PM Modi

प्रधानमंत्री ने हुगली नदी के तट पर बिताए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं. उन्होंने बंगाल और गंगा के अटूट रिश्ते का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बसती है.’

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है. आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया. यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.

नाविकों से मुलाकात और फोटोग्राफी का शौक

इस भ्रमण के दौरान पीएम मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए. उनके हाथ में कैमरा था और वे हुगली के विहंगम दृश्यों को कैद करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने ऐतिहासिक विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज के करीब से दर्शन किए और उनकी तस्वीरें भी खींचीं.

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों (Morning Walkers) से भी बात की. पीएम ने नाविकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए बंगाल की समृद्धि और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

दमदम और जादवपुर में आज चुनावी हुंकार

हुगली के शांत तट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगे. आज उनकी दो बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं. वे सुबह करीब 11:30 बजे दमदम पहुंचेंगे, जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी जादवपुर में रैली होगी. इन दोनों ही क्षेत्रों में चुनावी पारा चरम पर है और पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘गांवों की मजबूती से ही बनेगा विकसित भारत’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital