Hiroshima : जापान के हिरोशिमा में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की. जापान में शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने स्वागत किया. इस दौरान वह दोनों से मजाकिया अंदाज में मिले. बाद में पीएम मोदी आकर हॉल में बैठ गए. मोदी के एक तरफ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और फ्रांस के राष्ट्रपति बैठे हुए थे जब अमेरिकी राष्ट्रपति हॉल में आए तो वह पीएम मोदी की ओर बढ़ने लगे.
इसके बाद पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठे और जो बाइडेन से गर्मजोशी से मिले. इतना ही नहीं, पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ गले मिले. दरअसल जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर हिरोशिमा में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कही ये बातें
जी-7 के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी विवाद और तनाव की स्थिति को शांतिपूर्वक तरीके से बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से सुलझाया ना जा सके. भगवान बुद्ध ने शत्रुता को बातचीत से खत्म करने की बात कही थी.
चीन पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसी का नाम ना लेते हुए कहा कि सभी देश की यथा स्थिति बदलने के खिलाफ एक सुर में आवाज उठाएं. भारत की सीमा पर चीन के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों देश सीमा विवाद में उलझे हुए हैं. ऐसे में पीएम मोदी के उक्त बयान को चीन पर परोक्ष रूप से निशाना माना जा रहा है. दूसरी और प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकाला जा सकता है.
21 जून को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी
राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की ये मुलाकात 21 से 24 जून तक होने वाले उनके अमेरिकी दौरे से ठीक पहले हुई है. अमेरिका के दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन करेंगे. इन सब के बीच, राष्ट्रपति बाइडेन से मिलने से पहले शनिवार को पीएम मोदी का उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने हिरोशिमा में G 7 शिखर सम्मेलन के कार्य सत्र 6 के लिए पहुंचने पर स्वागत किया.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…