देश

आज राजस्थान में पीएम मोदी, गुर्जर वोट बैंक पर रहेगी नजर, राजनीतिक दलों में बढ़ी सरगर्मियां

Rajsthan: प्रधानमंत्री मोदी आज 28 जनवरी को राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं. भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी गांव पहुंचेंगे. पीएम मोदी यहां भगवान देवनारायण के मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजा करेंगे. भगवान देवनारायण गुर्जरों के आराध्य देव हैं. ऐसे में राजस्थान में चुनावी माहौल के चलते प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

आस्था, गुर्जर और सचिन पायलट

राजस्थान में गुर्जरों का वोट बैंक अच्छा खासा है. कांग्रेस में सचिन पायलट की इनके वोट बैंक पर अच्छी खासी पकड़ है. यही वजह है कि राजस्थान में पीएम मोदी के इस दौरे पर विभिन्न राजनीतिक दलों में सरगर्मियां बढ़ती दिख रही है. खासतौर पर कांग्रेस में. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी आस्था के जरिए गुर्जरों में पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश करेंगे.

क्या पीएम मोदी कर रहे हैं नाराज गुर्जरों को मनाने की कोशिश

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता जहां पीएम मोदी के इस दौरे को राजनीतिक उद्देश्य से परे बता रहे हैं. लेकिन राजस्थान में साल के अंत में होने वाले चुनावों के मद्देनजर इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि पीएम के इस दौरे का राजस्थान के चुनावों से कोई नाता नहीं है.

वसुंधरा राजे के शासन काल से ही गुर्जर भाजपा से नाराज चल रहे हैं, क्योंकि राजस्थान में गुर्जर आरक्षण के दौरान 74 गुर्जरों ने अपनी जान गंवाई थी. गुर्जर समाज की नाराजगी के चलते ही 2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के गुर्जर उम्मीदवारों को अपनी सीट गंवानी पड़ी थी. वहीं गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में कांग्रेस ने अच्छी खासी सीटों पर जीत हासिल की थी. माना जाता है कि इन सीटों पर सचिन पायलट की अच्छी खासी पकड़ है.

गुर्जर वोट बैंक पर सभी दलों की नजर

राजस्थान की राजनीति में गुर्जरों की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसी कारण आज देवनारायण जयंती पर राज्य में ऐच्छिक अवकाश की जगह सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. वहीं मोदी के इस दौरे को लेकर माना जा रहा है कि भाजपा कांग्रेस के इस वोट बैंक में सेधमारी करने की पुरजोर कोशिश करेगी.

इसे भी पढ़ें: Keshav Puram Case: दिल्ली में फिर कंझावला कांड, 350 मीटर तक घसीटते रहे युवक को, एक शख्स की मौत

मालासेरी में मोदी के दौरे को लेकर खास तैयारियां

मालासेरी में मोदी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी मालासेरी में सुबह 11.25 बजे पहुंचेंगे. यहां लगभग सवा घंटे रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी भगवान देवनारायण के दर्शन और सभा को संबोधित करेंगे. वहीं यहां से वापसी में वे उदयपुर होते हुए दिल्ली चले जाएंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट लौट जाएंगे. मालेसारी में प्रधानमंत्री मोदी भगवान देवनारायण के दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग के अलावा लगभग 200 फीट पैदल चलना होगा. इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने यहां पर स्लैब के आधार पर सीढ़ियां बनाना का काम शुरू कर दिया है.

वहीं बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी यज्ञशाला जाएंगे, जहां वे हवन में पूर्णाहुति देंगे. इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी महाकाल की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

33 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago