मनोरंजन

शाहरुख-दीपिका की फिल्म ‘पठान’ की आलोचना कर बुरी फंसीं कंगना, हो रही हैं ट्रोल

Pathaan:  सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया फिल्म ‘पठान’ की आलोचना करने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. कंगना ने फिल्म पठान के कंटेंट के खिलाफ जमकर अपनी बात रखी. कंगना ने फिल्म के नकारात्मक पहलुओं की ओर भी इशारा किया. अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, जो लोग दावा कर रहे हैं कि पठान नफरत पर प्यार की जीत है, मैं सहमत हूं, लेकिन किसका प्यार किसकी नफरत पर?

हालांकि, यह फैंस के साथ अच्छा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने पहले फिल्म की प्रशंसा की और फिर यू-टर्न ले लिया एक फैन ने कंगना को बताया कि ‘पठान’ की एक दिन की कमाई उनकी जिंदगी भर की कमाई है. जिसके बाद कंगना ने यूजर्स जवाब देते हुए लिखा, निमो भाई मेरी कोई कमाई नहीं बची है. मैंने अपना घर, अपना ऑफिस हर एक चीज गिरवी रख दी है जो मेरे पास है, सिर्फ एक फिल्म बनाने के लिए जो भारत के संविधान और इस महान राष्ट्र के लिए हमारे प्यार का जश्न मनाएगी.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ की सुनामी में कई रिकॉर्ड्स उड़े, 2 दिन में मूवी ने कमाए 120 करोड़

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- ‘जो दिखाता है कि हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान और आईएसआईएस अच्छी रोशनी में सफलतापूर्वक चल रहा है, यह भारत की भावना है नफरत और फैसले से परे जो इसे महान बनाती है. यह भारत का प्यार है जिसने नफरत और दुश्मनों की ओछी राजनीति को जीत लिया है. लेकिन जिन लोगों को बहुत उम्मीदें हैं तो ध्यान देने वाली बात है. पठान सिर्फ एक फिल्म हो सकती है. गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम ही.’

कंगना रनौत ने पठान को लेकर बैक-टू-बैक ट्वीट किए

इस ट्वीट को लेकर कंगना ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. कई यूजर्स ने इस ट्वीट को लेकर कंगना को घेर लिया. हालांकि, यह फैंस के साथ अच्छा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने पहले फिल्म की प्रशंसा की और फिर यू-टर्न ले लिया. एक फैन ने कंगना को बताया कि ‘पठान’ की एक दिन की कमाई उनकी जिंदगी भर की कमाई है. जिसके बाद कंगना ने यूजर्स पर जवाब देते हुए लिखा, निमो भाई मेरी कोई कमाई नहीं बची है. मैंने अपना घर, अपना ऑफिस हर एक चीज गिरवी रख दी है जो मेरे पास है, सिर्फ एक फिल्म बनाने के लिए जो भारत के संविधान और इस महान राष्ट्र के लिए हमारे प्यार का जश्न मनाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

22 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

36 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

52 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago