देश

वडोदरा में 35 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- संकल्प की सप्तधारा से पूरा हो रहा सपना

पीएम मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया. पीएम मोदी ने कहा-

“महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का यह मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का यह उत्सव—यहाँ सब कुछ एक साथ साकार हो रहा है. आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूँ.”

‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वडोदरा के नागरिकों की विशेष रूप से प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विकास पर्व के अवसर पर लोगों ने जिस सेवाभाव से पूरे शहर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया है, उसके लिए वे हर नागरिक को बधाई देते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का सुंदर वातावरण तैयार हुआ है और इस बार जब गणेश जी पधारेंगे, तो पूरे शहर पर उनका विशेष आशीर्वाद बरसेगा.

विकसित भारत के लिए संकल्प की ‘सप्तधारा’

प्रधानमंत्री ने लाल किले से दिए गए अपने संदेश का स्मरण कराते हुए कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व को रेखांकित किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष लाल किले से उन्होंने विकसित भारत के लिए संकल्प की ‘सप्तधारा’ का आह्वान किया है. इस सप्तधारा में एक महत्वपूर्ण धारा ‘गतिशक्ति’ की है. विकसित भारत के निर्माण के लिए देश को ऐसी कनेक्टिविटी की आवश्यकता है, जो सुगम भी हो और आधुनिक समय के अनुकूल तेज रफ्तार वाली भी हो.

2,800 किमी लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा

वडोदरा को गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहाँ से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) की आखिरी कड़ियाँ भी जुड़ गई हैं. इसके साथ ही 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरी तरह संपन्न हो गया है.

प्रधानमंत्री ने इसे 21वीं सदी के भारत के आर्थिक व लॉजिस्टिक्स विकास के लिए एक ऐतिहासिक कार्य करार दिया. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय रेल व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई प्रमुख सांसद और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago