पाकिस्तान में बवंडर
Pakistan 15 Provinces Plan: पाकिस्तान की सरजमीं पर एक बार फिर एक बड़ा और खतरनाक सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. देश के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने एक ऐसा ‘बम’ फोड़ा है, जिसने पूरे पाकिस्तान की राजनीति को हिला कर रख दिया है. इकबाल ने प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के चार प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए प्रांत बनाने की वकालत कर दी है. इस एक बयान ने लंदन में बैठी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की नींद उड़ा दी है.
इस नए ‘बंटवारे’ की खबर से सबसे ज्यादा खौफ पीपीपी खेमे में है (क्योंकि उनकी सत्ता सिंध में है). हालात इतने गंभीर हो गए कि यूरोप दौरे पर गए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को अचानक अपना पूरा शेड्यूल रद्द करना पड़ा है. वे आज (8 सितंबर) ब्रिटेन से सीधे पाकिस्तान लौट रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, लंदन में जरदारी की मुलाकात पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से हुई थी. नकवी को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का बेहद करीबी माना जाता है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पाकिस्तान को 15 टुकड़ों में बांटने के इस पूरे ‘मास्टरप्लान’ के पीछे सीधे तौर पर सेना प्रमुख मुनीर का ही दिमाग है. राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर हुई इस सीक्रेट मीटिंग के बाद ही जरदारी ने तुरंत वतन वापसी का फैसला किया.
आखिर यह मांग क्यों उठी? मंत्री अहसान इकबाल का तर्क है कि पिछले कुछ वर्षों में चारों प्रांत (सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा) बहुत अधिक केंद्रीकृत (Centralised) हो गए हैं. इसका सीधा असर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं पर पड़ रहा है. इकबाल ने पीएम शहबाज शरीफ से एक समिति बनाने की मांग की है, ताकि मौजूदा प्रांतों को तीन-तीन हिस्सों में बांटा जा सके.
भले ही प्रधानमंत्री के समन्वयक राणा एहसान अफजल खान ने कहा हो कि अभी कोई आधिकारिक फैसला या समिति नहीं बनी है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि अगर नए प्रांत बने, तो वे अगले आम चुनाव से पहले ही बनेंगे. जुलाई में सेना की मीडिया विंग (ISPR) के डीजी भी इस मुद्दे पर गंभीर बहस की बात कह चुके हैं. साफ है कि सेना के इशारे पर पाकिस्तान का भौगोलिक और राजनीतिक नक्शा बदलने की तैयारी चल रही है, जिसने पूरे मुल्क में खलबली मचा दी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…