यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिनों में सोने और चांदी के बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बुलियन मार्केट तक दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की चमक बरकरार

ग्लोबल मार्केट यानी कॉमैक्स पर जहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी लगातार मजबूत बनी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली रूप से गिरकर 4473.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके विपरीत, चांदी में करीब 1.01% की तेजी आई है और इसका भाव बढ़कर 67.425 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

घरेलू बुलियन मार्केट का हाल

भारतीय बाजारों की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुख देखने को मिला है. MCX पर सोना करीब 737 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,499 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया. वहीं चांदी में भी जबरदस्त उछाल आया है और यह करीब 1,855 रुपये चढ़कर 2,40,871 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- ChatGPT या Gemini से बनवा रहे हैं पासवर्ड? संभल जाइए, हैकर्स सेकंडों में खाली कर देंगे अकाउंट

कैरेट के हिसाब से सोने-चांदी के दाम

अगर आप बाजार में खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो विभिन्न कैरेट के सोने के खुदरा भाव पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है. देश में 24 कैरेट सोना करीब 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,41,167 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है.

इसके अलावा भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की हाजिर कीमत भी करीब 2,40,170 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है. बाजार के इन लगातार बदलते आंकड़ों को देखते हुए खरीदारी करने से पहले आज के ताजा रेट्स की पुष्टि जरूर कर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago