देश

“कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं…” द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने साधा निशाना

PM Modi In Gurugram: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया. इसी के साथ ही 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे तो वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे केवल गाड़ियों में ही नहीं बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी गियर शिफ्ट करने का काम करेगा.”

जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं. जब एक्सप्रेसवे गांव से होते हुए जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है तो गांवों के लिए कई नए अवसर लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच जाते है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी. अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है. यही नया भारत है. 2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है. ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है. कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले PM मोदी के रोड शो में उमड़े लोग, इतनी परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

मैं नहीं सोच सकता छोटा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि, ये सिर्फ वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं खुद शामिल हुआ हूं. इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है. इसी के साथ ही प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि, मैं न छोटा सोच सकता हूं, न मैं मामूली सपने देखता हूं और न ही मैं मामूली संकल्प करता हूं. वह आगे बोले कि मुझे जो चाहिए विराट चाहिए, विशाल चाहिए और तेज गति से चाहिए क्योंकि 2047 में मुझे देश को ‘विकसित भारत’ के रूप में देखना है.

 

एक्सप्रेसवे पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक किए गए हैं खर्च

गुरुग्राम में जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आधुनिक टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी के जरिए देश के कोने-कोने में लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़े हैं. एक समय था जब कार्यक्रम दिल्ली से आयोजित होते थे, और देश को फायदा होता था. समय बदल गया है, आज गुरूग्राम में कार्यक्रम हुआ और देश जुड़ गया, ये क्षमता हरियाणा दिखा रहा है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, आज देश ने आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है, मुझे खुशी है कि आज मुझे अवसर मिला है द्वारका एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करने के लिए. इस एक्सप्रेसवे पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं.

पूरे इलाके को माना जाता था असुरक्षित

पीएम मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज जहां द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ है एक समय था जब शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से बचते थे. वह आगे बोले कि, टैक्सी ड्राइवर भी मना कर देते थे कि इधर नहीं आना है. इस पूरे इलाके को असुरक्षित समझा जाता था, लेकिन आज कई बड़ी कंपनियां यहां आकर अपने प्रोजेक्ट लगा रही हैं. वह बोले कि, ये इलाका NCR के सबसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

5 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

21 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

30 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

60 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago