देश

पीएम मोदी से मुलाकात पर स्कूली बच्चे उत्साहित, कहा- प्रधानमंत्री निडरता से फैसले लेते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से बातचीत की. ये छात्र वंदे भारत ट्रेन में सवार थे. पीएम मोदी ने बातचीत में बच्चों से उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा. बच्चों में पीएम मोदी से पहली मुलाकात का उत्साह चरम पर था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की निडरता और सभी को साथ लेकर फैसले लेने की क्षमता उन्हें बहुत प्रेरित करती है. रविवार को बातचीत में बिहार के रहने वाले अर्णव, जो केवी (एमजी रेलवे कॉलोनी) से आए थे, उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पीएम ने उनकी रुचि के बारे में पूछा.

अर्णव ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है. उन्होंने कई अन्य बच्चों से भी बात की और उन्हें समय दिया, जिससे बच्चों को काफी प्रेरणा मिली. अर्णव ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे पीएम मोदी से मिल पाएंगे. वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के मौके पर उन्होंने ट्रेनों की साफ-सफाई और सुविधाओं की तारीफ की. केंद्रीय विद्यालय एमजी रेलवे कॉलोनी में पढ़ने वाली शुभमिता गांगुली ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे उनकी रुचि के बारे में पूछा.

UPSC की योजनाओं पर चर्चा

शुभमिता ने कहा कि उनका लक्ष्य यूपीएससी क्रैक करना और सरकारी नौकरी हासिल करना है. पीएम से बातचीत से उन्हें काफी प्रेरणा मिली. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं, जो उन्हें बहुत प्रभावित करता है. समृद्धि ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और उनके साथ बात करना अपने आप में एक सौभाग्य था. पीएम ने उनसे उनकी रुचियों और वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के अनुभव के बारे में पूछा. समृद्धि ने कहा कि वंदे भारत में यात्रा करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने यह भी बताया कि पीएम का बिना डर के सोच-समझकर फैसले लेने का तरीका उन्हें बहुत प्रभावित करता है.

पीएम मोदी से मिलने का अनुभव

तमन्ना ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और यह उनके लिए एक खास मौका था. पीएम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनमें वंदे भारत ट्रेन के बारे में भी सवाल था. तमन्ना ने जवाब दिया कि वंदे भारत का पूरा इंटीरियर मेक इन इंडिया है. जब पीएम ने पूछा कि क्या उन्हें इस पर गर्व है, तो तमन्ना ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व है कि यह मेक इन इंडिया का हिस्सा है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश और विकसित भारत के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जो उन्हें बहुत प्रेरित करता है.

अन्य छात्रों का मानना था कि पीएम मोदी ने सभी से बारी-बारी बात की, जो हमें काफी अच्छा लगा. वह बच्चों को बहुत प्यार करते हैं.

ये भी पढ़े: विजिलेंस के अनुमान से ज्यादा मालदार निकला जहानाबाद का DSP, जांच एजेंसियों को मिले 10 ट्रक

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

4 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

15 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

19 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

51 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago