देश

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कराया मंत्रिमंडल का परिचय, सदन में बतौर नेता प्रतिपक्ष और नेता सदन कांग्रेस व भाजपा अध्यक्ष आमने-सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपने मंत्रिमंडल का परिचय कराया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में अपने मंत्रिमंडल का परिचय करा चुके हैं. मौजूदा सत्र में गुरुवार को राज्यसभा की यह पहली बैठक थी.

जेपी नड्डा बने सदन के नेता

इस बैठक में जहां प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का परिचय कराया. वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किया गया है. भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में नेता सदन थे.

इसे भी पढ़ें: “भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का काम प्रगति पर है”, अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने भारत एक्सप्रेस से की खास बातचीत

पीयूष गोयल ने इस बार मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता. इसके चलते अब वह लोकसभा के सदस्य हो गए हैं. वहीं, जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किया गया है. एक खास बात यह भी है कि राज्यसभा में जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष हैं, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नेता सदन हो गए हैं.

हाल के वर्षों में यह पहली बार है, जब राज्यसभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष और नेता सदन कांग्रेस व भाजपा अध्यक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. दोनों ही पार्टियों के अध्यक्ष राज्यसभा के सदस्य हैं. हालांकि, जेपी नड्डा के स्थान पर जल्द ही भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है. ऐसे में वह राज्यसभा के नेता सदन तो बने रहेंगे. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नहीं होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

7 hours ago