देश

US Tariff: ट्रंप टैरिफ के जवाब में भारत का क्या होगा स्टैंड, PM Modi कर रहे बैठक, हो सकती है बड़ी घोषणा

US Tariff: भारत पर आज रात 12 बजे के बाद से 25% अतिरिक्त टैरिफ (US Tariff) लागू हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. ट्रंप ने इससे पहले ही भारत पर 25% टैरिफ लगा रखा है, जिससे 27 अगस्त 2025 से भारत पर लगने वाला कूल टैरिफ 50% का हो जाएगा.

इस ऐलान ने जहां भारतीय निर्यातकों कि लिए फौरी राहत की खिड़की बंद कर दी है. अब इससे होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए निर्याकतों की नज़र सरकार के फैसले और नीति पर टिकी है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम ट्रंप टैरिफ से निपटने की रणनीति को लेकर एक अहम बैठक की. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही कई वरिष्ठ मंत्री और फाइनेंस एवं कॉमर्स मिनिस्ट्री के बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

विशेष पैकेज का हो सकता है ऐलान

पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक के बाद सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जिससे भारतीय निर्यातकों को राहत देने के अलावा वैकल्पिक बाजारों की तलाश के लिए भी रास्ता खुले. यह बैठक का समय भी महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी इसी महीने दो बड़े अर्थव्यवस्था वाले देश जापान और चीन की यात्रा करने वाले हैं.

अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार भारतीय निर्यातकों को आर्थिक राहत देते हुए के कामगारों के लिए विशेष पैकेज का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही ट्रंप के टैरिफ अटैक के बीच तेजी के साथ वैकल्पिक बाजारों के तलाश और कारोबारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कवायद भी तेज हुई है.

आधे से ज्यादा सेक्टर पर टैरिफ का असर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) का असर भारत के 55% उत्पाद क्षेत्रों के निर्यात पर पड़ सकता है. इसमें कपड़े, लेदर प्रोडक्ट, ज्वेलरी, खिलौने, केमिकल, मशीन टूल, प्लास्टिक, मरीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

इनमें से कई प्रोडक्ट ऐसे हैं जिनकी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन से देश की बड़ी आबादी रोजगार मिलता है. ट्रंप प्रशासन की घोषणा से भारतीय उत्पाद रेस से बाहर हो गए हैं, क्योंकि भारत के मुकाबले अन्य देशों के उत्पाद पर भारत के 50% के मुकाबले 30 से 35% कम दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे इन भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजारों में टिके रहना नामुमकिन हो जाएगा.


ये भी पढ़ें: “गरीबी पर अंतिम वार…1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार”, सीएम नीतीश कुमार ने की बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

12 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

24 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago