Bharat Express DD Free Dish

“गरीबी पर अंतिम वार…1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार”, सीएम नीतीश कुमार ने की बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा

Bihar Assembly Elections 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में उद्योगों को नई ऊंचाई देने और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 की घोषणा की है.

Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. एक तरफ जहां विपक्ष बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुखिया नीतीश कुमार भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं. आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में उद्योगों को नई ऊंचाई देने और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 की घोषणा की है.

इस पैकेज को आज कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है. सीएम नीतीश कुमार के इस पैकेज को उनका महत्वाकांक्षी पहल बताया जा रहा है. जिसके तहत अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे.

पैकेज की प्रमुख विशेषताएं

  • 40 करोड़ रुपए तक ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention)
  • नई इकाइयों को 14 वर्षों तक स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक SGST की प्रतिपूर्ति
  • 30% तक पूंजीगत सब्सिडी (Capital Subsidy)
  • निर्यात प्रोत्साहन की सीमा 14 वर्षों तक 40 लाख रुपए प्रतिवर्ष
  • कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टाम्प ड्यूटी एवं भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति
  • निजी औद्योगिक पार्कों, पेटेंट पंजीकरण एवं गुणवत्ता प्रमाणन को सहयोग
  • सरकार ने निवेशकों के लिए भूमि आवंटन को भी आकर्षक बनाया है. इसके तहत निवेशकों को जमीन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

निवेशकों के लिए क्या है?

  • 100 करोड़ से अधिक का निवेश और 1000 से अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों को 10 एकड़ भूमि मुफ्त
  • 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली कंपनियों को 25 एकड़ भूमि मुफ्त
  • फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क

आवेदन की अंतिम तिथि

इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 तक आवेदन करना अनिवार्य होगा. इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस नई औद्योगिक नीति से बिहार के युवाओं को राज्य के अंदर ही बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. उनका उद्देश्य है कि बिहार आत्मनिर्भर, औद्योगिक रूप से सशक्त और युवाओं का भविष्य सुरक्षित राज्य बने.

ये भी पढ़ें- कैसे एक गलती ने ब्लैकबेरी को अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया? कभी माना जाता था स्मार्टफोन की दुनिया का बेताज बादशाह

बिहार को मिलेगा औद्योगिक बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि BIPPP-2025 से राज्य में न केवल निवेश का माहौल बेहतर होगा, बल्कि बिहार उद्योग और रोजगार का हब बनकर उभरेगा. वहीं कई राजनीतिक पंडित इसे विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि इस पैकेज के सहारे सीएम नीतीश कुमार बिहार के युवा वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read