Jammu Kashmir Ranji Trophy Win: 91 सालों के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपने नाम किया. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की इस जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने इस जीत को जज्बे और जुनून की जीत बताया है.
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जम्मू-कश्मीर टीम की जीत की सराहना की. उन्होंने लिखा,
Jammu and Kashmir cricket team को उनकी पहली बार Ranji Trophy जीतने पर हार्दिक बधाई! यह ऐतिहासिक जीत टीम के अद्भुत जज़्बे, अनुशासन और जुनून को दर्शाती है. यह जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और वहां खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और प्रतिभा को भी उजागर करती है.
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना की. उन्होंने कहा कि कामना है कि यह उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.
Congratulations to the Jammu and Kashmir team for their first ever Ranji Trophy win! This historic triumph reflects remarkable grit, discipline and passion of the team. It is a proud moment for the people of Jammu and Kashmir and it highlights the growing sporting passion and… pic.twitter.com/3fJO89Z5F8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026
जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास!
रणजी ट्रॉफी के 91 सालों के इतिहास में यह पहली बार है जब इस खिताब को जम्मू-कश्मीर ने अपने नाम किया. J&K की टीम ने कर्नाटक को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम किया. जम्मू कश्मीर की तरफ से बल्लेबाज कामरान इकबाल और साहिल लोटरा ने शानदार बल्लेबाजी की. इकबाल ने 311 गेंदों पर 16 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए. वहीं साहिल ने 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 226 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के लगाए.
पहली पारी में J&K ने बनाये 584 रन
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी कर्नाटक की टीम सिर्फ 293 रन बना सकी. जिसके बाद J&K की टीम ने दोबारा खेलने का फैसला किया और 4 विकेट पर 342 रन बनाए. इस तरह से J&K कुल 633 रनों की बढ़त हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें- Israel Iran Conflict: अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब दे रहा ईरान, आंच खाड़ी देशों तक पहुंची; जानें वहां कितने भारतीय
इसके बाद J&K के कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दिया. हालांकि पांचवें दिन का खेल समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से खल समाप्त कर दिया और मैच ड्रॉ हो गया. इस तरह पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो पाई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


