प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में 11 हजार करोड़ की लागत से बने ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पहले फेज का उद्घाटन किया. मोबाइल की फ्लैशलाइट जलवाकर जनता के हाथों इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कराने वाले पीएम मोदी ने इसे ‘विकसित भारत’ की ओर एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यह एयरपोर्ट सिर्फ हवाई यातायात के लिए नहीं, बल्कि पश्चिमी यूपी के किसानों और युवाओं की प्रगति को नई उड़ान देने के लिए है.
किसानों की आय और उनके योगदान पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से यहां के किसानों के उत्पाद सीधे दुनिया के बाजारों तक पहुंच सकेंगे. उन्होंने गन्ना किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा उत्पादित इथेनॉल से कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम हुई है. पीएम ने आंकड़े देते हुए कहा कि अगर इथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर वर्ष 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल मंगाना पड़ता. किसानों की इस मेहनत से देश की करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची है.
देश के एविएशन सेक्टर में आए क्रांतिकारी बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, लेकिन आज यह संख्या 160 पहुंच गई है. पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे सामान्य नागरिकों के लिए सुलभ बना दिया है.”
पीएम मोदी ने बताया कि अकेले यूपी में अब एयरपोर्ट की संख्या 17 हो गई है. ‘उड़ान (UDAN) योजना’ की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत अब तक 1.60 करोड़ लोगों ने सस्ती हवाई यात्रा की है. सरकार ने इस योजना के विस्तार के लिए 29,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिससे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनाए जाएंगे.
युवाओं के लिए रोजगार की बात करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अभी देश के 85 प्रतिशत विमानों को मरम्मत (Maintenance, Repair, and Overhaul – MRO) के लिए विदेश भेजना पड़ता है. लेकिन अब सरकार देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने जा रही है और जेवर एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर MRO की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे देश की कमाई भी बढ़ेगी और युवाओं को बंपर रोजगार मिलेगा.
ये भी पढ़ें: सपा ने नोएडा को अपनी लूट का ‘एटीएम’ बनाया: जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का हमला
अंत में, पीएम मोदी ने रेलवे के विद्युतीकरण (20 हजार से 40 हजार किमी), दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन और एक्सप्रेसवे के जाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार नागरिकों का समय और पैसा बचाने के लक्ष्य के साथ ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर रही है.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…