देश

‘दोपहर 12 बजे ऐसी भीड़…’; बंगाल का उत्साह देख हैरान हुए पीएम मोदी, दी बड़ी गारंटी

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार मेरी चुनावी रैलियों में आम लोगों की भीड़ और जन उत्साह का ऐसा नजारा पहले कभी मेरे गृह राज्य गुजरात में भी नहीं देखा गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“गुजरात में भी, मैं चाहकर भी दोपहर 12 बजे इस तरह की रैली आयोजित नहीं कर सकता था. आप लोग यहां हर बार शानदार सभाएं आयोजित करते हैं. मैं प्रभावित हूं. यहां से यह स्पष्ट है कि 4 मई के बाद इस राज्य में बदलाव आने वाला है. इस तरह की उत्साहपूर्ण सभाएं 4 मई को होने वाले घटनाक्रम का संकेत हैं.”

उन्होंने कहा कि अगर इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है, तो नई सरकार एक श्वेत पत्र जारी करेगी जिसमें राज्य में तृणमूल कांग्रेस के पिछले 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों का विस्तृत विवरण होगा.

पीएम मोदी ने कहा,

“तृणमूल कांग्रेस पहले से ही घबराई हुई है. इसीलिए वे प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी. मैं गारंटी देता हूं कि एक भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी. केवल तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के भ्रष्टाचार और लूट के अड्डे बंद किए जाएंगे.”

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है, तो नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित पहला मंत्रिमंडल राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की अनुमति देने वाला प्रस्ताव पारित करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा,

“यहां तृणमूल कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू न होने देकर लंबे समय तक राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा लेकिन भाजपा सरकार के आने से इस सुविधा का भी लाभ मिलेगा.”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि नई भाजपा सरकार न केवल घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जिन्होंने उनके लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उन्हें पश्चिम बंगाल में बसने में मदद की थी. विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े: महात्मा फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने किया दो वर्षीय देशव्यापी समारोहों का शिलान्यास; बोले- ‘करोड़ों भारतीयों के प्रेरणापुंज हैं ज्योतिबा’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

8 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

31 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

32 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

47 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

48 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

54 minutes ago