देश

पीएम मोदी ने कोलकाता के थंथानिया कालीबाड़ी में की पूजा, रोड शो के बीच लिया मां काली का आशीर्वाद

PM Modi Thanthania Kalibari temple vist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार (26 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कोलकाता पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शहर में एक रोड शो किया. रोड शो के बीच ही वे प्रसिद्ध थंथानिया कालीबाड़ी मंदिर (Thanthania Kalibari temple) भी पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की.

रोड शो के दौरान मंदिर में दर्शन

पीएम मोदी रोड शो करते हुए वे सीधे मंदिर पहुंचे. उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ भी मौजूद थी. मंदिर में पहुंचकर उन्होंने मां काली के दर्शन किए और फूल-माला अर्पित की. इसके बाद उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद वे फिर से अपने रोड शो में शामिल हो गए.

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया. इसमें उन्होंने बताया कि थंथानिया कालीबाड़ी एक बहुत प्राचीन मंदिर है और इसका कोलकाता की संस्कृति से गहरा संबंध है. उन्होंने यह भी लिखा कि यह मंदिर श्री रामकृष्ण परमहंस से जुड़ा हुआ है, जो यहां अक्सर पूजा करने आते थे.

थंथानिया कालीबाड़ी का इतिहास

थंथानिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे पुराने काली मंदिरों में से एक माना जाता है. इसकी स्थापना वर्ष 1703 में हुई थी, यानी इसका इतिहास 300 साल से भी अधिक पुराना है. यह मंदिर कोलकाता के विकास से भी पहले अस्तित्व में था. यहां मां काली को ‘मां सिद्धेश्वरी’ के रूप में पूजा जाता है और उन्हें जागृत देवी माना जाता है.

इस मंदिर से जुड़ी एक खास परंपरा भी है. यहां मां काली को मांसाहारी प्रसाद भी चढ़ाया जाता है, जो बहुत कम मंदिरों में देखने को मिलता है. माना जाता है कि यह परंपरा रामकृष्ण परमहंस से शुरू हुई थी, जब उन्होंने ‘डाब-चिंगड़ी’ (नारियल और झींगा) का भोग अर्पित किया था.


ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में भाजपा आई तो खत्म होगा टीएमसी का सिंडिकेट राज’, गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर माह महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये


धार्मिक आस्था और महत्व

कहा जाता है कि रामकृष्ण परमहंस यहां भजन गाया करते थे और मां काली की भक्ति में लीन रहते थे. मंदिर में उनकी एक प्रसिद्ध पंक्ति आज भी लिखी हुई है, ‘शंकरेर हृदय माझे, काली बिराजे’, जिसका अर्थ है ‘मां काली, शंकर के हृदय में विराजमान हैं. यह पंक्ति से मां काली की शक्ति और आस्था को दर्शाती है. आज भी यह मंदिर भक्तों के लिए गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

11 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

19 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

45 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

56 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago