खेल

CSK vs GT: आउट हुए सिर्फ 11 रन पर, लेकिन संजू सैमसन ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sanju Samson 5000 IPL runs: रविवार (26 अप्रैल) को आईपीएल के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ गुजरात ने लगातार दो हार के बाद वापसी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 158 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने यह लक्ष्य 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

हालांकि मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी कमजोर रही और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. पिछले मैच के शतकवीर रहे संजू सैमसन भी इस बार सिर्फ 11 रन ही बना पाए. लेकिन इन 11 रनों के बावजूद संजू ने एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए.

5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय

संजू सैमसन ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह अब सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं (fastest 5000 runs IPL Indian player). संजू ने यह आंकड़ा सिर्फ 3555 गेंदों में पूरा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 3620 गेंदों में 5000 रन बनाए थे. केएल राहुल ने इसके लिए 3688 गेंदें खेली थीं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 3691 गेंदें लगी थीं. अब संजू के नाम 185 मैचों की 180 पारियों में 5008 रन दर्ज हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 31.69 और स्ट्राइक रेट 140.59 है.

आईपीएल में 5000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें (Fastest 5000 Runs IPL)

गेंद     नाम

3288  एबी डिविलियर्स
3554  डी वार्नर
3555  एस सैमसन
3620  एस रैना
3688  केएल राहुल
3691  एमएस धोनी


ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की इंजरी ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन: क्या दोस्त आयुष म्हात्रे की तरह IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर?


ओवरसीज खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर संजू

आईपीएल में ओवरसीज खिलाड़ियों में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 3288 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद डेविड वॉर्नर ने 3554 गेंदों में 5000 रन पूरे किए थे. संजू सैमसन ने यह आंकड़ा 3555 गेंदों में छुआ, यानी वह वॉर्नर से सिर्फ एक गेंद पीछे रह गए. अगर संजू ने यह उपलब्धि दो गेंद पहले हासिल कर ली होती, तो वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाते.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

6 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

19 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

45 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

52 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

1 hour ago