Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘बंगाल में भाजपा आई तो खत्म होगा टीएमसी का सिंडिकेट राज’, गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर माह महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये

West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल के तेहट्टा में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही टीएमसी का सिंडिकेट राज खत्म होगा. महिलाओं और युवाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का भी वादा किया.

amit shah west bengal news
Edited by Sahil Singh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा. शाह ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने चुनाव के पहले ही चरण में दीदी का ‘सूपड़ा साफ’ कर दिया है. उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 110 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है और अब दूसरे चरण में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

अमित शाह ने बंगाल की जनता को लुभाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो मई के महीने से ही हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे. इसी तरह बेरोजगार युवाओं को भी 3,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा. इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया.

किसानों की समस्या और ‘चीनी लहसुन’ का मुद्दा

गृह मंत्री ने स्थानीय किसानों की समस्याओं को उठाते हुए ममता सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि नकली चीनी लहसुन की वजह से बंगाल के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. देशभर में लहसुन जहां 200 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं बंगाल के किसान इसे महज 12 रुपये में बेचने को मजबूर हैं. शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही चीनी लहसुन की घुसपैठ बंद की जाएगी. साथ ही उन्होंने जलंगी नदी पर अधूरे पुल को दो साल के भीतर पूरा करने का आश्वासन भी दिया.


ये भी पढ़ें: अमित शाह का लद्दाख दौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की शरण में होंगे गृहमंत्री, अवशेषों को करेंगे नमन


टीएमसी के सिंडिकेट और गुंडागर्दी पर प्रहार

अमित शाह ने कड़े शब्दों में कहा कि बंगाल में टीएमसी का ‘सिंडिकेट राज’ चल रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि 5 तारीख को भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही सभी सिंडिकेट खत्म कर दिए जाएंगे. उन्होंने कानून-व्यवस्था सुधारने और टीएमसी के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के रह सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital