PM Modi Macron phone call: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर अहम बातचीत हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा और वहां जहाजों की बिना रुकावट आवाजाही पर चर्चा की.
पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने अपने ‘प्रिय मित्र’ राष्ट्रपति मैक्रों से बात की और दोनों इस बात पर सहमत हुए कि इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर जल्द से जल्द सुरक्षित और निर्बाध नेविगेशन बहाल होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि तनावग्रस्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत और फ्रांस मिलकर काम करने को तैयार हैं.
गौर करने वाली बात यह है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह दूसरी बार है जब मैक्रों ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है. इससे पहले 19 मार्च को भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी. उस समय भी दोनों ने क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई थी.
उस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मौजूदा हालात को संभालने के लिए तुरंत बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों की जरूरत है. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया था कि भारत और फ्रांस मिलकर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रयास जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें: अमित शाह की ‘पॉलिटिकल क्लास’! समझाया 850 सीटों का पूरा फॉर्मूला, प्रियंका-वेणुगोपाल के दावों की उड़ाई धज्जियां
हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी संघर्षविराम की घोषणा के बाद यह पहली बातचीत है, जिससे इस मुद्दे की अहमियत और बढ़ जाती है. इसके अलावा 14 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से करीब 40 मिनट तक फोन पर बात की थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के कई मुद्दों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…