Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश के श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 4 महिलाओं की मौत, 22 से अधिक लोग घायल

MP News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए. सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की.

MP News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. भात देने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, वीरपुर के घुघस गांव से ग्रामीण पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने जा रहे थे. सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे. विजयपुर क्षेत्र के पास गैस गोदाम के नजदीक ट्रॉली अचानक पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार महिलाओं की जान चली गई.

मृतकों की पहचान

इस दुर्घटना में जिन महिलाओं की मौत हुई, उनकी पहचान सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनेना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कालू गुर्जर और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.

सरकार की मदद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

नेताओं की प्रतिक्रिया

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी इस हादसे को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताया. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति मिले. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

ये भी पढे़ें-पटना NEET छात्रा रेप कांड का आरोपी मनीष रंजन जेल से बाहर! कोर्ट ने दी बेल, बिलख उठे छात्रा के परिजन

इलाके में मातम

गांव में खुशी का माहौल भात देने की रस्म के लिए बना था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया. लोग अब भी सदमे में हैं और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital