देश

पेजावर मठ के श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मिले PM मोदी! लोगो लॉन्च कर बोले- लाखों लोगों का जीवन संवार रहे उनके विचार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का जीवन भक्ति, ज्ञान और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण रहा है, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की. उन्होंने लिखा कि श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी का समर्पण, ज्ञान और सेवा से भरा जीवन आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है.

अष्टमठ परंपरा के प्रमुख संत हैं श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी

श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी उडुपी की प्रतिष्ठित अष्टमठ परंपरा के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं. उन्हें देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके योगदान के लिए व्यापक सम्मान मिला था. उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और धार्मिक पहल शुरू की गईं, जिनका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा. उनके विचारों का केंद्र मानव सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक उत्थान रहा.

देशभर में कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम और विशेष पहलें आयोजित की जाएंगी. इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के जीवन, विचारों और कार्यों से परिचित कराना है. उन्होंने विश्वास जताया कि जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान चलाए जाने वाले अभियान और कार्यक्रम उनके आदर्शों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

इस अवसर पर मौजूद संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के योगदान को याद किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

1 hour ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

2 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

2 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago