Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पेजावर मठ के श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मिले PM मोदी! लोगो लॉन्च कर बोले- लाखों लोगों का जीवन संवार रहे उनके विचार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया.

pm-modi-meets-vishwaprasanna-tirtha-swamiji-pejawar-matha-vishwesha-tirtha-birth-centenary-logo-launch

पेजावर मठ के श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मिले PM मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का जीवन भक्ति, ज्ञान और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण रहा है, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की. उन्होंने लिखा कि श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी का समर्पण, ज्ञान और सेवा से भरा जीवन आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है.

अष्टमठ परंपरा के प्रमुख संत हैं श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी

श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी उडुपी की प्रतिष्ठित अष्टमठ परंपरा के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं. उन्हें देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके योगदान के लिए व्यापक सम्मान मिला था. उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और धार्मिक पहल शुरू की गईं, जिनका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा. उनके विचारों का केंद्र मानव सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक उत्थान रहा.

देशभर में कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम और विशेष पहलें आयोजित की जाएंगी. इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के जीवन, विचारों और कार्यों से परिचित कराना है. उन्होंने विश्वास जताया कि जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान चलाए जाने वाले अभियान और कार्यक्रम उनके आदर्शों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

इस अवसर पर मौजूद संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के योगदान को याद किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital