लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन.
Budget Session 2nd Phase: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महाकुंभ के भव्य आयोजन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा महाकुंभ की सफलता में लोगों का सहयोग दिखाई दिया. दुनिया ने महाकुंभ के रूप में भारत का एक विराट रूप देखा है. इतना ही नहीं, महाकुंभ से देश के हर कोने में आध्यात्मिक चेतना उभरी है.
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर वक्तव्य देने के लिए उपस्थित हुआ हूं. आज मैं सदन के माध्यम से देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ. महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है. मैं सरकार, समाज के सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं. मैं देश भर के श्रद्धालुओं, उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं.”
पीएम मोदी ने कहा, “पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए. सबका प्रयास का यही साक्षात स्वरूप है. यह जनता जनार्दन का, जनता जनार्दन के संकल्पों के लिए, जनता जनार्दन की श्रद्धा से प्रेरित महाकुंभ था. महाकुंभ में हमने हमारी राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए.”
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था
PM ने कहा, “महाकुंभ से अनेक अमृत निकले हैं, एकता का अमृत इसका बहुत पवित्र प्रसाद है. महाकुंभ ऐसा आयोजन रहा जिसमें देश के हर क्षेत्र, कोने से आए लोग एक हो गए. लोग अहम त्यागकर मैं नहीं हम की भावना से प्रयागराज में जुटे. जब अलग-अलग भाषा, बोली बोलने वाले लोग संगम तट पर हर-हर गंगे का उद्घोष करते हैं तो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक दिखती है.”
पीएम मोदी ने आगे अपनी मॉरीशस यात्रा के बारे में कहा कि पिछले हफ्ते मैं मॉरीशस में था, जहां मैं महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लाया था. जब इसे मॉरीशस के गंगा तालाब में मिलाया गया, तो वह नजारा देखने लायक था. इससे पता चला कि हमारी संस्कृति का जश्न मनाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…